सिकंदर से पहले के सिकंदर -
सेमरामिस -भारत पर पहले आक्रमण की बात पर लोगों के दिमाग पर एक ही आक्रमण की बात कौंध जाती है और वह है पुरु- सिकंदर की लडाई | सिकंदर से पहले भी कुछ सिकंदर हुए है उन सिकंदर मे से एक थी -मल्लिका सेमरामिस और साइरस प्रथम । 2.मल्लिका सेमरामिस - मल्लिका सेमरामिस का संबंध असीरियन सभ्यता से था ।असीरियन सभ्यता मेसोपोटामिया सभ्यता के अन्तर्गत आने वाली एक सभ्यता थी । मेसोपोटामिया सभ्यता के अंदर 4 प्रमुख सभ्यताएं आती है । 1.बेबीलोन की सभ्यता 2.असीरियन की सभ्यता 3.सुमेरियन की सभ्यता 4.कैलिड्रियन की सभ्यता असीरियन सभ्यता बहुत ही क्रूर सभ्यता थी । असीरियन की राजधानी असुर नगर थी । मल्लिका सेमरामिस असीरियन सभ्यता की एक होनहार बहादुर रानी थी । मल्लिका सेमरमिस के पति का नाम ओन्नेस था । शाह नुन्नस की मौत के बाद...